राजस्थान चुनाव / जोधपुर में गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस झूठ की यूनिवर्सिटी बन गई है
पीएम मोदी ने कहा कि झूठ फैलाने में कांग्रेस एक ऐसी यूनिवर्सिटी, एक ऐसा विद्यालय बन गया है, जहां प्रवेश करते ही झूठ की पीएचडी का अध्ययन शुरू हो जाता है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए प्रचार करने जोधपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि झूठ फ़ैलाने में कांग्रेस एक ऐसी यूनिवर्सिटी, एक ऐसा विद्यालय बन गया है, जहां प्रवेश करते ही झूठ की पीएचडी का अध्ययन शुरू हो जाता है।
PM in Jodhpur,Rajasthan: Jhooth failane mein Congress ek aisi university bann gayi hai,aisa vidyalaya bann gaya hai jahan pravesh karte hi jhooth ki PhD ka adhyayan shuru ho jata hai. Jo zyada mark leke jhooth bolne mein paarangat ho jata hai usey naye pad aur padvi di jaati hai. pic.twitter.com/BqQLzSE7y3
— ANI (@ANI) December 3, 2018
राहुल गांधी के हिंदुत्व वाले बयान का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अभी चुनाव में वो कह रहे हैं कि मोदी को हिंदुत्व का ज्ञान नहीं है, राजस्थान में इस मुद्दे पर वोट डालना है क्या? राजस्थान को बिजली, पानी, सड़क के लिए वोट चाहिए या मोदी को हिदुत्व का ज्ञान है कि नहीं उस पर वोट चाहिए।
PM in Jodhpur: Rishi-munion ne bhi kabhi daawa nahi kiya ki unko Hindu aur Hindutva ka poora gyaan hai. Ye itna vishal hai ki iss poore gyaan ko sametna insaan ke bas ki baat nahi hai. Iss gyaan ka bhandaar mere paas hai main aisa daawa kabhi nahi kar sakta,naamdar kar sakte hain pic.twitter.com/1hp4W0VhFR
— ANI (@ANI) December 3, 2018
पीएम मोदी ने कहा कि ऋषि मुनियों ने भी कभी दावा नहीं किया कि उनको हिंदू और हिंदुत्व का पूरा ज्ञान है, ये इतना विशाल है कि इस पूरे ज्ञान को समेटना मनुष्य के बस की बात नहीं है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस ज्ञान का भंडारा मेरे पास हैं मै ऐसा दावा कभी नहीं कर सकता नामदार कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App