राजस्थान के रण में कूदी वसुंधरा, बेटे और बहु की मौजूदगी में भरा नामांकन
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के रण में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कूद पड़ी है। सीएम वसुंधरा राजे ने झालावाड सचिवालय में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के रण में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कूद पड़ी है। सीएम वसुंधरा राजे ने झालावाड सचिवालय में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने राज्य विधानसभा चुनाव में नामांकन भरने से पहले राड़ी बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन भी मौजूद रहे।
Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje files her nomination for the upcoming Assembly Elections at Jhalawar secretariat pic.twitter.com/jjmJPOmxXd
— ANI (@ANI) November 17, 2018
राजस्थान में 180 सीटें जीतने का दावा कर रही वसुंधरा राजे ने तीन नामांकन सैट भरे। इस मौके पर उनके साथ उनके पुत्र व भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह तथा उनकी पुत्रवधु निहारिका भी मौजूद रहीं।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: यहां क्लिक कर डाउनलोड करें भाजपा का दृष्टि' पत्र
इससे पहले कांग्रेस की तरफ से भी पार्टी अध्यक्ष सचिन पायलट और कांग्रेस महसचिव अशोक गहलोत ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री की पद की दौड़ तेज हो गई है।
कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि वह और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट चुनाव मैदान में उतरेंगे। गहलोत और पायलट को कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- rajasthan assembly election 2018 assembly election 2018 rajasthan election bjp mass contact program congress rajasthan bjp vasundhara raje scindia bjp vasundhara raje vasundhara raje nomination jhalawar secretariat sachin pilot ashok gehlot congress राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 विधानसभा चुनाव कांग्रेस भाजपा वसुंधराराजे अमित शाह राहुल गांधी