Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 / हम एक बार फिर सरकार बनाएंगेः अमित शाह

राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। राजस्थान की 200 सीटों पर मतदान 7 दिसंबर को होगा। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जयपुर में कहा है कि राजस्थान में भाजपा एक बार फिर सरकार बनेगी। यहां उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 / हम एक बार फिर सरकार बनाएंगेः अमित शाह
X
राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। राजस्थान की 200 सीटों पर मतदान 7 दिसंबर को होगा। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जयपुर में कहा है कि राजस्थान में भाजपा एक बार फिर सरकार बनेगी। यहां उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि राजस्थान की जनता एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जाताएगी और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा को सरकार बनाने का मौका देगी। एक बार फिर वसुंधरा राजे सिंधिया मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस केवल जाति की राजनीति करती है।
उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। अगस्ता वेस्टलैंड डील के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को भारत लाए जाने पर शाह ने कहा कि हमारे इस कदम से विपक्ष बौखला गया है। हम क्या बिचौलिए को भारत न लाएं। क्या विपक्ष क्रिश्चियन मिशेल को बचाना चाहती है।
बुलंदशहर हिंसा पर शाह ने कहा कि बुलंदशहर में जो कुछ हुआ है वह दुखद है। इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। मामले में एसाईटी गठित की गई है। जब SIT अपनी जांच रिपोर्ट सौंप देगी तो सब साफ हो जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story