राहुल गांधी राजस्थान की जनता को अपने सेनापति का नाम बताएं
राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चित्तौड़गढ़ में रैली कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजस्थान की जनता को अपने सेनापति का नाम क्यों नहीं बता रहें है?

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Dec 2018 1:01 PM GMT
राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चित्तौड़गढ़ में रैली की। इस मौके पर उन्होंने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजस्थान की जनता को अपने सेनापति का नाम क्यों नहीं बता रहें है?
जनता को जानने का हक है कि अगर कांग्रेस जीत जाती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा। आगे उन्होंने कहा कि पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किए गए विकास के कार्यों के आधार पर एक के बाद एक राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। देश को सुरक्षित करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
एक ओर सर्जिकल स्ट्राइक में कांग्रेस के लोगों को राजनीति दिखाई पड़ती है और वही दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी देश में घुसे घुसपैठियों के समर्थन में खड़ी हो जाती है। कांग्रेस पार्टी अपने वोट बैंक के स्वार्थ के चलते देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेहरु-गांधी परिवार की प्राइवेट लिमिटेड फर्म बनी हुई है। ऐसी पार्टी राजस्थान और देश का विकास नहीं कर सकती है। रैली से पहले बीजेपी अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में प्रार्थना करने पहुंचे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Rajasthan Assembly Election 2018 Rajasthan Assembly Election 2018 Live Update Rajasthan Assembly Election Rajasthan Assembly Elections BJP Congress Amit Shah Narendr Modi Rahul Gandhi Congress BJP Chittorgarh Rally राजस्थान विधानसभा चुनाव राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 लाइव अपडेट विधानसभा चुनाव 2018
Next Story