राजस्थान / सीएम गहलोत ने पास 9 और डिप्टी मुख्यमंत्री सचिन पायलट को PWD समेत 5 विभाग मिले
राजस्थान में अशोक गहलोत कैबिनेट के मंत्रियों को विभाग देने का ऐलान हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों अहम गृह और वित्त मंत्रालय के साथ 9 विभाग अपने पास रखे हैं ।

राजस्थान में अशोक गहलोत कैबिनेट के मंत्रियों को विभाग देने का ऐलान हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों अहम गृह और वित्त मंत्रालय के साथ 9 विभाग अपने पास रखे हैं और उसके अलावा डिप्टी मुख्यमंत्री सचिन पायलट को पीडब्ल्यूडी समेत 5 विभाग मिले हैं।
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबित, राज्यपाल कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सलाह के बाद देर रात कैबिनेट मंत्रियों के विभाग का आवंटन कर दिया। सीएम गहलोत ने वित्त और गृह सहित नौ विभागों को अपने पास रखा है।
Portfolios have been allocated to the #Rajasthan Cabinet Ministers. Chief Minister Ashok Gehlot keeps nine departments and Deputy CM Sachin Pilot gets five departments. pic.twitter.com/OCQmMdg5Qs
— ANI (@ANI) December 27, 2018
बता दें कि गहलोत के पास उत्पाद शुल्क, नियोजन, कार्मिक विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी आदि विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को 5 विभाग सौंपे गए हैं।
पायलट के पास सार्वजनिक कार्यों, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और सांख्यिकी के विभागों को आवंटित किया है। इसमें पीडब्ल्यूडी विभाग भी शामिल है।
17 दिसंबर को सीएम और डिप्टी सीएम ने शपथ ली थी। तो वहीं 24 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था जिसमें 13 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App