राजस्थान: जोधपुर में एक फैक्ट्री के पास मोर्टार बम मिला, मौके पर पहुंची पुलिस
गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले राजस्थान में जोधपुर के मंडोर में एक फैक्ट्री के पास मोर्टार बम मिला है। मोर्टार बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले राजस्थान में जोधपुर के मंडोर में एक फैक्ट्री के पास मोर्टार बम मिला है। मोर्टार बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों को जब मंडोर में एक फैक्ट्री के पास मोर्टार बम नजर आया तो उन्हों तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहंची।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया। निरोधक दस्ते मोर्टार बम को अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया है कि आबादी क्षेत्र से दूर ले जाकर इसके डिस्पोजल की प्रक्रिया की जाएगी। मोर्टार बम पर 292 ए व 51 एमएम लिखा हुआ था। अभी तक यह जानकारी ने मिल पाई कि यह बम कहां से आया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
A mortar bomb is found near a factory in Mandor, Jodhpur. Police at the spot. #Rajasthan pic.twitter.com/RvlWFYx3j6
— ANI (@ANI) January 25, 2019
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस 2019 के मौके पर देशभर के अलग-अलग राज्य में सुरक्षा चाक चौबंद है। ताकि कोई भी दुश्मन किसी भी तरह कि घटना को अंजाम नहीं दे सके। अधिक जानकारी का इंतजार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App