राजस्थान : 52 साल में बदले 40 राज्यपाल, कोई बीच में इस्तीफा दे दिया तो किसी की हो गई मौत
राजस्थान में राज्यपालों का कार्यकाल बड़ा चौकाने वाला रहा है। पिछले 52 साल में इस प्रदेश में कुल 40 राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। 1967 में सम्पूर्णानंद ने जब अपना कार्यकाल पूरा किया था। उसके बाद राज्यपाल नियुक्त किए जाते और कुछ ही दिन में उनका किसी न किसी कारण से इस्तीफा आ जाता।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) को राजस्थान का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 2 सितबंर को कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का प्रदेश के राज्यपाल के रूप मे कार्यकाल पूरा हो रहा है। कलराज मिश्र अब उनका स्थान लेगें।
राजस्थान में राज्यपालों का कार्यकाल बड़ा चौकाने वाला रहा है। पिछले 52 साल में इस प्रदेश में कुल 40 राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। 1967 में सम्पूर्णानंद (Sampurnanand) ने जब अपना कार्यकाल पूरा किया था। उसके बाद राज्यपाल नियुक्त किए जाते और कुछ ही दिन में उनका किसी न किसी कारण से इस्तीफा आ जाता।
सम्पूर्णानंद के बाद कल्याण सिंह ने बीच के 47 सालों का मिथक तोड़ा और अपने कार्यकाल को पूरा किया। अब इन 52 सालों की बात की जाए तो कुल 40 राज्यपालों का नाम इस लिस्ट में दर्ज है। इनमें 17 ऐसे राज्यपाल थे जो किसी दूसरे राज्य के राज्यपाल थे उन्हें कुछ दिन के लिए इसकी जिम्मेदारी दी गई थी।
वहीं प्रदेश में 22 ऐसे राज्यपालों की भी नियुक्ति हुई जिन्हें 5 साल का कार्यकाल पूरा करना था पर ऐसा नहीं हो पाया। 23वें राज्यपाल के रूप में कल्याण सिंह रहे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। बलिराम भगत ने 4 साल 10 महीने, तो अंशुमान सिंह 4 साल 8 महीने व जोगेंद्र सिंह ने 4 साल 7 महीने तक पहुंचे।
खास बात ये कि आजादी के तुरंत बाद प्रदेश के तीन राज्यपालों ने लगातार अपना कार्यकाल पूरा किया। इसमें 30 मार्च 1949 से 31 अक्टूबर 1956 तक सवाई मानसिंह, 1956 से 1962 तक गुरुमुख निहाल सिंह और 1962 से 1967 तक डॉ. सम्पूर्णानंद ने अपने 5 साल के कार्यकाल को पूरा किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उम्मीद की जा रही कि वर्षों से चल रहे मिथक को जिस तरह कल्याण सिंह ने अपने कार्यकाल को पूरा करके तोड़ा उसी तरह कल्याण सिंह भी अपने कार्यकाल को पूरा करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App