Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है किसानों की आय दोगुनी: अमित शाह

भाजपा और नरेंद्र मोदी के नारे चुनावी नारे नहीं होते। हमें नारों को वास्तविकता में बदलना आता है। इसके लिए पसीना बहाने वाले नेताओं की फौज भाजपा के पास है।

सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है किसानों की आय दोगुनी: अमित शाह
X

राजस्थान में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में अमित शाह ने राजस्थान के नागौर में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित किया।

अमित शाह ने कहा कि नागौर की भूमि ने पूरे देश को देशभक्ति और वीरता के संस्कार देने वाले रत्न जनने का काम दिया है, मैं इस पवित्र धरती को नमन करता हूं।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान में सरकार बनाने का खुली आंखों सपना देख रहे हैं। किसानों को भीड़ देख कर लग रहा है किसकी सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह से किसानों की प्रगति के लिए कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें- रेप की बढ़ती घटनाओं पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, ट्वीट कर कही ये बात

हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ा रहना भाजपा की सरकारों की प्रवृत्ति है। एक समय था किसानों को यूरिया लेने के लिए लाठी खानी पड़ती थी और यूरिया की कालाबाजारी की जाती थी।

लेकिन मोदी सरकार ने यूरिया की नीम कोटिंग करके यूरिया की कालाबाजारी को बंद करके किसानों को यूरिया देने का काम किया है। अमित शाह ने आगे कहा कि दुनिया जानती है, भाजपा और नरेंद्र मोदी के नारे चुनावी नारे नहीं होते।

हमें नारों को वास्तविकता में बदलना आता है। इसके लिए पसीना बहाने वाले नेताओं की फौज भाजपा के पास है। अमित शाह ने कहा कि क्या सचिन पायलट किसानों के कल्याण के लिए वसुंधरा राजे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह काम कर सकते हैं?

कोई कांग्रेस नेता नहीं कर सकता। किसानों की आय दोगुनी केवल भाजपा सरकार कर सकती है कोई अन्य सरकार नहीं कर सकती।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story