कांग्रेस ने जयपुर में कल बुलाई विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम लगेगी मुहर
कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुधवार को आयोजित की जायेगी। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन किया जायेगा लेकिन मुख्यमंत्री का नाम बैठक में घोषित नहीं किये जाने की संभावना है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Dec 2018 5:23 PM GMT
कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुधवार को आयोजित की जायेगी। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन किया जायेगा लेकिन मुख्यमंत्री का नाम बैठक में घोषित नहीं किये जाने की संभावना है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल आयोजित की जायेगी। विधायक दल की बैठक में सम्मिलित होने के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से के सी वेणुगोपाल पहुंच गये हैं।
मुख्यमंत्री पद के लिये उम्मीदवार के नाम की घोषणा पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी से विचार विमर्श करने के बाद किया जायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट मुख्यमंत्री पद के दावेदारी की दौड़ में आगे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Rajasthan rajasthan election result rajasthan chunav rajasthan cm rajasthan assembly election 2018 rajasthan assembly election results 20018 rajasthan election result date rajasthan election result 2018 date rajasthan election commission rajasthan election results constituency wise rajasthan election candidate list Newly elected Congress MLAs of Rajasthan will meet in Jaipur respectively tomorrow
Next Story