तेज रफ्तार कार-बाइक में भीषण टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
हरियाणा के राष्ट्रीय राजमार्ग 248A पर कार- बाइक की जबरदस्त टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

X
Priyanka KumariCreated On: 4 Dec 2019 10:09 AM GMT
हरियाणा के दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248 A पर भीषण टक्कर हुई है। कार और बाइक की आमने- सामने भिड़ंत में दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हलांकि अभी दुर्घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।
दूसरी तरफ हादसे के बाद सूचना मिलते ही घटनास्थल पर नूंह पुलिस पहुंची। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जहां मृतकों की पहचान सादिक और शमीम के रूप में हुई है। ये दोनों आपस मे रिश्तेदार बताया जा रहा है, जिनकी उम्र करीब 19 वर्ष है। वहीं अज्ञात कार चालक हादसे के बाद से फरार हो गया। पुलिस हादसे का कारण पता लगाने में जुट गई है। जिसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी। साथ ही फरार कार चालक की खोजबीन भी जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story