Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मौसम की जानकारी : राजस्थान में अभी मौसम सुधरने के हालात नहीं, जानें आसपास के राज्यों का भी हाल

पूरे उत्तर भारत में ठड का कहर जारी है। राजस्थान में अगले दो-तीन दिन तक हालत सुधरने के आसार नहीं है।

राजस्थान में अभी दो-तीन और मौसम सुधरने के हालत नहीं, जानेेें आसपास के राज्यों का भी हाल
X
राजस्थान का मौसम सर्द (फाइल फोटो)

पूरा उत्तर भारत इन दिनों ठड़ की मार झेल रहा है। देश के सभी राज्यों में पारा इन दिनों चढ़ा हुआ है। शीतलहरों के चलते लोग घर से बाहर निकलने में कतरा रहे है। आज की बात करें तो दिल्ली में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई थी। वहीं, राजस्थान, हरियाणा,पंजाब, जम्मू-कश्मीर में भी कोहरे की चादर छाई रही।

राजस्थान

राजस्थान के लोगों को लगातार पड़ रही ठड़ से आज कुछ राहत मिली है। कड़कड़ाती सर्दी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ था। पहले उत्तरी राज्यों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं चलने लगी थी। राज्य के लोगों को आज मौसम में बदलाव देखने को मिला। आज उदयपुर के मौसम में गर्माहट महसूस की गई। हल्की धूप छाई रही। लोगों ने घर से बाहर निकलकर मौसम का मजा लिया। वहीं मेवाड़ की बात करें तो यहां दिन की शुरुआत ठड़ के साथ हुई। दोपहर तक लोगों को घूप देखने को मिली। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान का मौसम पलटी मार सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार बताए है।

हरियाणा

बात करें हरियाणा की तो यहां लगातार सर्द हवाएं चल रही है। न्यूनतम पारा भी 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। हरियाणा के हिसार और पंजाब के बठिंडा में पारा लुढ़क गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्रों से चलने वाली हवाओं के कारण पिछले तीन दिनों से पार लगातार लुढ़कता जा रहा है।

पंजाब

पंजाब में भी इन सर्द हवाओं का सिलसिला जारी है। पंजाब के कुछ क्षेत्रों में आज भारी धुंध छाई रही। पारा गिरता हुआ नजर आया। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम अपने इसी हाल में रहेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story