मौसम की जानकारी: राजस्थान की हवाएं बदली, अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना
मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari): राजस्थान के लोगों को जनवरी माह में ठंड से निजात मिली है। कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

राजस्थान में मौसम ने करवट ली है। लोगों को अब ठंड से राहत मिलनी शुरु हो गई है। राजस्थान के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिसंबर की बात करें तो इस माह लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ा था। लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया था। नए साल के पहले ही दिन खेतों में बर्फ जमी देखी गई। जनवरी माह जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, राजस्थान के मौसम में गर्माहट देखी जा रही है। सुबह के मुकाबले दिन गर्म होने लगा है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों की बात करें तो यहां का मौसम अभी भी ठंडा ही बना हुआ है।
माउंट आबू अभी भी ठंडा
राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की बात करें तो यहां अभी पारा गिरा हुआ है। यहां आज का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो यहां मौसम में ठंडक बनी रहेगी।
5 जनवरी के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार यहां मुख्य रुप से मौसम साफ रहेगा। इस दिन न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहेगा। 6 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। दिन के समय अच्छी धूप निकलेगी। मौसम में ठंडक बनी रहेगी। इस दिन न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहेगा। 7 जनवरी को भी आसमान साफ रहेगा।
दिन के समय थोड़े बादल छाए रहेंगे। इस दिन न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। 8 जनवरी को भी माउंट आबू का मौसम सही बना रहेगा। इस दिन न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। 9 जनवरी की बात करें तो इस थोडी ठंडक रहेगी। इस दिन न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश के बाद लोगों को कोहरे से भी राहत मिल सकती है।