मौसम की जानकारी: राजस्थान में अगले दो दिनों तक बारिश और ओले गिरने की आशंका, इन इलाकों में अलर्ट जारी
मौसम की जानकारी (Mausam ki Jankari): मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जगहों पर अगले दो दिन बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इस बार फरवरी माह तक तापमान में गिरावट बने रहने का आसार हैं।

मौसम की जानकारी (Mausam ki Jankari): मौसम विभाग ने कई प्रदेशों में अलर्ट जारी कर कहा अगले दो दिनों तक बारिश और ओले गिरने की आंशका जताई गयी है। राजधानी में कड़ाके की सर्दी का सीजन दिसंबर के आखिर से फरवरी के दूसरे हफ्ते तक रहता है, लेकिन इस बार पूरा फरवरी तक तापमान में गिरावट रहने की संभावना जताई है।
इससे जयपुर में दिन-रात का तापमान गिरेगा लेकिन न्यूनतम पारा दिसम्बर के आखिरी हफ्ते ही गिरना शुरू होगा। न्यू ईयर के आसपास राजधानी में रात का 7 डिग्री तक जाने की संभावना है।
वहीं पहाड़ी इलाकों में इस बार सीजन से पहले बर्फबारी होने के बावजूद अभी राजधानी में कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हुई है। हालांकि दिसंबर की शुरुआत से अब तक रात का तापमान गिरा है, लेकिन दिन का पारा अब भी सामान्य के आसपास है।
मौसम का पूर्वानुमान एजेंसी फरवरी की शुरूआत में न्यूनतम तापमान बढ़ने और अधिकतम तापमान गिरने का अनुमान है जबकि आखिरी हफ्ते में रात का पारा 7 से 9 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके बाद दिन रात तापमान में लगातार इजाफा होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App