Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मौसम की जानकारी : राजस्थान में आसमानी बिजली का कहर, चार लोगों की मौत, जैसलमेर रहा सबसे ठंडा शहर

मौसम की जानकारी : राजस्थान में भरतपुर और उदपुर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले पड़े हैं। गरज के साथ हुई बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से भरतपुर जिल में चार लोगों की मौत हो गई है।

मौसम की जानकारी : राजस्थान में आसमानी बिजली का कहर, चार लोगों की मौत, जैसलमेर रहा सबसे ठंडा शहर
X
मौसम की जानकारी

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) : राजस्थान (Rajasthan) में कई दिनों से हो रही बारिश और ओले पड़ने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिस वह से ठड भी बढ़ गई है।

गुरुवार को प्रदेश के भरतपुर और उदपुर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले पड़े हैं। गरज के साथ हुई बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से भरतपुर जिल में चार लोगों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक इकलहरा गांव में नानक यादव, नदबई के भदीरा में चमन जाटव, कुम्हेर के बिरहऊ में मुकेश मीणा और हेलक गांव में भगवत लोहर की आसमानी गिरने से मौत हो गई। आज भी राजस्थान में बादलों का साया मंडराया हुआ है। जानकारी मिली है कि कुछ इलाकों में आज भी बारिश हो रही है।

जयपुर में छाए रहे बादल

गुरुवार को गुलाबी शहर जयपुर में आसमान में काले बादल छाए रहे। कुछ इलकों में हल्की-हल्की बारिश भी हुई। जिस कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। यहां पर अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं जैसलमेर में रात सबसे अधिक ठंग रही। मौसम विभाग के मुताबिक यहां पर भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

राजस्थान के सबसे ठंडे शहर

अजमेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिस कारण यहां पर रात अधिक ठंड रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story