मौसम की जानकारी : 19 दिसंबर तक राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड को लेकर संभावना, अलर्ट जारी
मौसम की जानकारी (Mausam ki jankari): : राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत में बीते दो दिनों के तापामन में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के कारण उत्तरी- पूर्वी भागों में कड़ाके ठंड की स्थति देखी जा सकती है।

मौसम की जानकारी (Mausam ki jankari): राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत में बीते दो दिनों के तापामन में गिरावट दर्ज की गई। वहीं रविवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री, चूरू में 13.8 डिग्री, पिलानी में 13.2 डिग्री और श्रीगंगानगर में 14 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी- पूर्वी भागों में कड़ाके ठंड की स्थति देखी जा सकती है। वहीं पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में शीत लहर देखने को मिल रही है। इनके चलते, दोनों न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है।
बीते दिन न्यूनतम तापमान अजमेर में 7.4 डिग्री , चूरू 7.6 डिग्री और चित्तौड़गढ़ 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस सर्द हवाओं के लगातार जारी रहने के साथ संभावना जताई गई है कि 19 दिसंबर तक राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में दिन के समय शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी और साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी।
वहीं 18 दिसंबर के आसपास उत्तर भारत की पहाड़ियों को प्रभावित करने की संभावना है। जिसके कारण हवा की दिशा में बदलाव के साथ आसमान में बादल छाएँ नजर आएगें। जहां संभावना जताई गई है कि उस समय न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App