Mausam ki Jankari: राजस्थान के तापमान में उतार चढ़ाव जारी, अगले चंद दिनों में होगी बारिश
Mausam ki Jankari: राजस्थान के मौसम में प्रतिदिन बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर रह रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम की जानकारी (Mausam ki Jankari) : राजस्थान में दिन और रात के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान घट-बढ़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है। सभी जिलों में रात को पारा लुढ़क रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में राजस्थान में जमकर बारिश होने के आसार नजर आ रहे है। जयपुर में 3 रात पहले जहां तापमान 16.2 डिग्री था, वहीं बीती रात यह लुढ़ककर 12.4 डिग्री पर रहा।
जोधपुर में पारा 14.2 डिग्री से 12.3 डिग्री पर आ गया। गंगानगर में पारा 13.4 डिग्री से 8.8 डिग्री पर आ गया। बीती रात सबसे कम तापमान माउंटआबू में 6.5 डिग्री रहा तो सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 15.2 डिग्री रहा। बीती रात नौ शहरों का तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। कहीं भी तापमान पांच डिग्री या उससे कम नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा, वहीं 21 फरवरी को बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर के मौसम की बात करें तो यहां आज सुबह 10 बजेे 19 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो यहां आज न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री तक रहने की संभावना है। यहां पूरे दिन मौेसम साफ बना रहेगा।
श्रीगंगानगर में अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल
तारीक | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | मौसम का हाल |
19 फरवरी | 10.0 | 32.0 | मौसम साफ |
20 फरवरी | 11.0 | 29.0 | बारिश के आसार |
21 फरवरी | 12.0 | 29.0 | बारिश के आसार |
22 फरवरी | 11.0 | 30.0 | बादल छाए रहेंगे |
23 फरवरी | 11.0 | 31.0 | बादल छाए रहेंगे |