Mausam ki Jankari : राजस्थान में फरवरी माह से ही शुरू हुई गर्मी, तापमान पहुंचे 15 से 20 डिग्री
Mausam ki Jankari : राजस्थान में इस वर्ष गर्मी की शुरुआत मार्च में न होकर फरवरी के आखिरी से ही शुरू हो जाएगी। राजस्थान के अधिकतर शहरों में दोपहर और रात के तामपान में 15 से 20 डिग्री तक का अंतर दर्ज किया जा रहा है।

Mausam ki Jankari : राजस्थान में मौसम ने अलग ही रूप में हैं। प्रदेश में जहां को पारा लुढ़कने के साथ मौसम सर्द हो रहा है वहीं दिन में पारा बढ़ने से गर्मी अपना असर दिखा रही है। राजस्थान में दिन और रात के टेम्प्रेचर में 20 से 25 डिग्री का अंतर है। राजस्थान में दिन और रात के तापमान के बीच इतना अंतर का कारण पश्चिमी विभोक्ष बताया जा रहा है।
मौसम जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में दिन रात के पारे में अंतर और बढ़ सकता है, यानी दोपहर में पारा बढ़ सकता है वहीं रात में पारा और थोड़ा गिर सकता है। जोधपुर और बाड़मेर में तो दोपहर का पारा 30 से ऊपर जा रहा है जिसके कारण गर्मी भी बढ़ रही है।
गर्मी की हो रही है शुरुआत
विशेषज्ञों की माने तो इस बार मार्च से शुरू होने वाली गर्मी फरवरी के अंत से ही शुरू हो जाएगी। मौसम विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि इस बार राजस्थान में प्रत्येक वर्ष की तुलना में 5 से 6 डिग्री अधिक तामपान बढ़ेगा।
प्रदेश की राजधानी जयपुर में दोपहर का तामपान 28 डिग्री दर्ज किया जा रहा है वहीं रात में जयपुर का तापमान 13 डिग्री तक पहुंच जाता है। मतलब जयपुर में दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर दर्ज किया जा रहा है।
शहर | दोपहर का तामपान | रात का तामपान |
जयपुर | 28 डिग्री | 13 डिग्री |
बाड़मेर | 32.1 डिग्री | 14.7 डिग्री |
जोधपुर | 30.8 डिग्री | 11.6 डिग्री |
अजमेर | 29 डिग्री | 11 डिग्री |