Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mausam ki Jankari : राजस्थान में मौसम ने ली करवट, अगले कुछ दिनों में बदलेगा वेदर

Mausam ki Jankari : राजस्थान में मौसम इन दिनों बदल रहा है। सुबह और शाम प्रदेश में अभी ठंडक है।

Mausam ki Jankari: राजस्थान में मौसम ने ली करवट, अगले कुछ दिनों में बदलेगा वेदर
X
Mausam ki Jankari: राजस्थान में मौसम ने ली करवट

Mausam ki Jankari : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। यहां प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम पहले के मुकाबले गर्म हो रहा है। मगर कई जिलों में अभी भी सुबह और शाम ठंडी हो रही है। प्रदेश में इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने राजस्थान को लेकर कहा है कि यहां का मौसम अब आगे ऐसा ही बना रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है।

मौसम में बदलाव से लोग बीमार

मौसम में हुए बदलाव और बार-बार मौसम के उतार-चढ़ाव से प्रदेश में लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे है। प्रदेश में सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।

उदयपुर का मौसम साफ

इन दिनों उदपुर का मौसम साफ बना हुआ है। मौसम खुलने से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां सुबह और शाम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। यहां आज सुबह 9 बजे 23 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां आज न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री तक रहने की संभावना है।

उदयपुर में अगले कुछ दिनों का तापमान

तारीकन्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्यियस)अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)मौसम का हाल
27 फरवरी15.032.0मौसम साफ
28 फरवरी16.033.0बादल छाए रहेंगे
29 फरवरी17.032.0बारिश के आसार
01 मार्च17.032.0मौसम साफ
02 मार्च17.033.0बादल छाए रहेंगे


और पढ़ें
Next Story