Mausam ki Jankari: राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह बदला, कई जिलों के तापमान में दर्ज की गई बढ़त
Mausam ki Jankari:राजस्थान में मौसम इन दिनों पूरी तरह से बदला हुआ है। यहां दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

X
Meenakshi SharmaCreated On: 7 Feb 2020 5:18 AM GMT
मौसम की जानकारी (Mausam ki Jankari): राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ बना हुआ है। यहां लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आगे मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से खुला हुआ है। जयपुर जिले की बात करें तो यहां आज सुबह 9 बजे 16 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार यहां आज न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो यहां आगे भी मौसम साफ ही बना रहेगा।
जयपुर में अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल
तारीख | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | मौसम का हाल |
08 फरवरी | 9.0 | 24.0 | आसमान साफ |
09 फरवरी | 8.0 | 24.0 | मौसम साप |
10 फरवरी | 9.0 | 25.0 | मौसम साफ |
11 फरवरी | 10.0 | 25.0 | मौसम साफ |
12 फरवरी | 10.0 | 26.0 | मौसम साफ |
Next Story