Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mausam ki Jankari : राजस्थान के मौसम में गर्माहट आई, हिल स्टेशन माउंट आबू में मौसम हुआ सुहावना

Mausam ki Jankari : राजस्थान में सर्दी पूरी तरह से गायब हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में फिलहाल मौसम नहीं बदलेगा।

Mausam ki Jankari: राजस्थान में मौसम साफ,  प्रदेश के सभी जिलों में तापमान बढ़ा
X
Mausam ki Jankari: राजस्थान में मौसम साफ, प्रदेश के सभी जिलों में तापमान बढ़ा

Mausam ki Jankari : राजस्थान के मौसम में अब गर्माहट दर्ज की जा रही है। यहां पिछले दो दिनों से मौसम साफ नजर आ रहा है। यहां लोगों को अब जाकर ठंड से राहत मिलनी शुरू हुई है। मौसम विभाग की मानें तो यहां मौसम आगे और भी साफ हो जाएगा। मौसम विभाग ने यहां अगले कुछ दिनों में बारिश की आंशका बताई है। बीते दिन की बात करें तो यहां प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रात के समय मौसम थोड़ा ठंडा रहा। प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। राजस्थान के जयपुर, सीकर, अजमेर, कोटा में भी इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है।

माउंट आबू में मौसम सुहावना

वहीं राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू की बात करें तो यहां भी मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। इन दिनों यहां मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां आज सुबह के मौसम की बात करें तो सुबह 10 बजे 22 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यहां आज न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यहां आज मुख्य रूप से मौसम साफ ही बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार यहां 6 से 10 फरवरी तक के बीच मौसम ठीक बना रहेगा। इन दिनों तापमान में बढत रहेगी। राजस्थान के उदयपुर जिले की बात करें तो यहां आज सुबह 10 बजे 24 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो यहां 6 से 10 फरवरी तक के बीच न्यूनतम तापमान 8.0 और अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री के बीच में ही रहेगा। इन दिनों यहां मौसम साफ बना रहेगा।

और पढ़ें
Next Story