Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mausam ki Jankari: राजस्थान के कई जिलाें में रात से ही हल्की बारिश, तापमान में आई गिरावट

Mausam ki Jankari: राजस्थान में बीती रात से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Mausam ki Jankari: राजस्थान के कई जिलाें में रात से ही हल्की बारिश
X
Mausam ki Jankari: राजस्थान के कई जिलाें में रात से ही हल्की बारिश

Mausam ki Jankari: राजस्थान में बारिश के बाद आज मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश में कई जगह बीती रात से हल्की बारिश हो रही है। कई जिलों में रात को तेज ठंडी हवाएं महसूस की गई। मौसम विभाग ने 4 मार्च और 5 मार्च को मौसम खराब होने की चेतवनी पहले ही जारी कर दी थी। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और भरतपुर संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं पांच मार्च को जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, और भरतपुर में हल्की वर्षा की संभावना नजर आ रही है। आज के सुबह के मौसम की बात करें तो बीकानेर में सुबह 10 बजे 23 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आज यहां का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री तक रहने की संभावना है।

राजस्थान के बीकानेर में अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

तारीकन्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)मौसम का हाल
05 मार्च14.029.0बारिश के आसार
06 मार्च14.029.0बारिश के आसार
07 मार्च15.030.0बादल छाए रहेंगे
08 मार्च15.030.0मौसम साफ
09 मार्च15.030.0मौसम साफ


फसलों को पहुंचा नुकसान

राजस्थान में पिछले दिनों हुई बरसात और ओलों ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर कहा है कि एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। किसान जितना हो सके,अपनी फसलों को लेकर सुरक्षा उपाय करें। बदलते मौसम को देखते हुए चने की फसल में फली छेदक कीट की निगरानी करते रहना होगा। चने की फसल में निराई गुड़ाई करें ताकि संभावित बारिश की नमी को संचित किया जा सके। ताकि फसल की बर्बाद न हो सके।

और पढ़ें
Next Story