Mausam ki Jankari: राजस्थान में बारिश के बाद मौसम हुआ साफ, 5 मार्च को ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
Mausam ki Jankari: राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद प्रदेश में मौसम फिलहाल के लिए साफ बना हुआ है। मौसम विभाग ने 5 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

Mausam ki Jankari: राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब प्रदेश का मौसम खुल गया है। शानिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने प्रदेश के तापमान में गिरावट ला दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर से पलटी मार सकता है। मौसम विभाग ने 5 मार्च को जयपुर सहित 10 जिलों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। रविवार और सोमवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम साफ रहा। बीती रात की बात करें तो कई जगहों पर ठंडी हवाएं महसूस की गई। आज के मौसम की बात करें तो आज सुबह 10 बजे जयपुर जिले में 24 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यहां सुबह से ही बादल छाए हुए है। आज यहां का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री तक रहने की संभावना है।
तारीक | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्यियस) | मौसम का हाल |
04 मार्च | 18.0 | 29.0 | मौसम साफ |
05 मार्च | 15.0 | 29.0 | बारिश के आसार |
06 मार्च | 16.0 | 29.0 | बारिश के आसार |
07 मार्च | 14.0 | 29.0 | कोहरे की संभावना |
08 मार्च | 15.0 | 29.0 | कोहरे की संभावना |
ओलों से फसलों को नुकसान
शनिवार को धौलपुर व झुंझुनूं में बरसात व ओलों से फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं बरसात से तापमान में गिरावट देखने को मिली। बीती रात सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री माउंट आबू में रहा। वहीं बाड़मेर में 18.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि 4 मार्च को जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, और भरतपुर में हल्की वर्षा हो सकती है। शेष राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 5 मार्च को पूर्वी राजस्थान के झुंझुनूं, अलवर, सीकर, भरतपुर, जयपुर और दौसा तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में बादल गरजने व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।