Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mausam ki Jankari: राजस्थान में मौसम हुआ सुहावना, आज हो सकती है इन इलाकों में ओलो की बरसात

Mausam ki Jankari: राजस्थान में बीती रात से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में ओलावृष्टि हो सकती है।

Mausam ki Jankari: राजस्थान में मौसम हुआ सुहावना, आज हो सकती है ओलावृष्टि
X
Mausam ki Jankari: राजस्थान में मौसम हुआ सुहावना, आज हो सकती है ओलावृष्टि

Mausam ki Jankari: राजस्थान में बीती रात से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में रात से ही ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, चूरू हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर तथा पूर्वी राजस्थान के सीकर और झुंझुनूं जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। ओले गिरने के प्रदेश के तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर आज और कल बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग की माने तो 29 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। इसमे श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू तथा पूर्वी राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा और भरतपुर शामिल है।

आज के सुबह क मौसम पर जाए तो प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के चूरू जिले की बात करें तो यहां आज सुबह 10 बजे 26 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज यहां का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

चुरू जिले में अगले कुछ दिनों का तापमान

तारीकन्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)मौसम का हाल
29 फरवरी14.032.0बारिश के आसार
01 मार्च13.031.0बादल छाए रहेंगे
02 मार्च12.031.0बादल छाए रहेंगे
03 मार्च11.029.0मौसम साफ
04 मार्च11.029.0मौसम साफ


और पढ़ें
Next Story