Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मौसम की जानकारी राजस्थान : तापमान ने 10 दिन में तीन बार लगाया अर्धशतक, अब तक 21 की मौत

राजस्थान इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहा है। पिछले 10 दिन में ही पारा तीन बार 50 डिग्री सेल्सियस को छू चुका है। ये हालात तब हैं जब दक्षिण में मानसून आ चुका है। प्रदेश में अब तक कुल 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम की जानकारी राजस्थान : तापमान ने 10 दिन में तीन बार लगाया अर्धशतक, अब तक 21 की मौत
X

राजस्थान इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहा है। पिछले 10 दिन में ही पारा तीन बार 50 डिग्री सेल्सियस को छू चुका है। ये हालात तब हैं जब दक्षिण में मानसून आ चुका है। प्रदेश में अब तक कुल 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान के इतिहास में यह पहली बार है जब जून में तीन बार पारा 50 डिग्री के आंकड़े को छू है। रविवार को धौलपुर में पारा 50 डिग्री था। जो देश का सबसे गर्म शहर रहा। धौलपुर पिछले 5 दिनों से देश का सबसे गर्म शहर बना हुआ हुआ है।

श्रीगंगानगर में रविवार का तापमान 48.8 डिग्री था। चूरू और कोटा में 48.3, बीकानेर में 48.1 और फलोदी में 48.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश की राजधानी जयपुर में तापमान दूसरी बार 45 डिग्री के पार पहुंचा। रविवार को राजधानी का तापमान 45.8 दर्ज किया गया।

देश में 10 सबसे ज्यादा गर्म शहरों में 6 राजस्थान के हैं वहीं बांधा, प्रयागराज और झांसी उत्तर प्रदेश के हैं, हरियाणा का नारनौल 47 डिग्री तापमान लेकर इस सूची में पांचवें नंबर पर है। पहले नंबर पर 50 डिग्री के साथ धौलपुर है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story