Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mausam ki Jankari: राजस्थान में बीती रात से हो रही बारिश ने बढ़ाई ठंड, जानें कल के मौसम का हाल

Mausam ki Jankari: राजस्थान में बीती रात से ही प्रदेश के लगभग सभी जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश के आसार बने हुए है।

Mausam ki Jankari:राजस्थान में बीती रात से हो रही बारिश ने बढ़ाई ठंड
X
Mausam ki Jankari:राजस्थान में बीती रात से हो रही बारिश ने बढ़ाई ठंड

Mausam ki Jankari: राजस्थान में बीती रात से हो रही बारिश ने प्रदेश एक बार फिर ठंड का एहसास बढ़ा दिया है। रात से राजस्थान के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश हो रही है। राजस्थान के उत्तरी जिलों जैसे जयपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, सीकर, अलवर, और अजमेर में रात से ही गरज के साथ बारिश हुई। आज सुबह के मौसम की प्रदेश के कई जिलो में हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश में ओलवृष्टि की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजस्थान के सीकर जिले में आज सुबह 10 बजे 19 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस समय यहां धूप देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार यहां आज न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री तक रहने की संभावना है।

सीकर जिले में अगले कुछ दिनों का तापमान

तारीकन्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)मौसम का हाल
07 मार्च14.024.0बारिश के आसार
08 मार्च15.026.0बादल छाए रहेंगे
09 मार्च16.028.0मौसम साफ
10 मार्च16.028.0बादल छाए रहेंगे
11 मार्च16.028.0बादल छाए रहेंगे

अगले 48 घंटों के दौरान तेज बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में अगले 48 घंटाें के दौरान तेज बारिश के साथ ओले गिर सकते है। 7 मार्च को बारिश प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

और पढ़ें
Next Story