Mausam ki Jankari: राजस्थान में बादल छाए, कुछ जिलों में बारिश की संभावना
Mausam ki Jankari: राजस्थान में मौसम आज साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक कई जिलों में बारिश की संभावना बन रही है।

X
Meenakshi SharmaCreated On: 5 March 2020 5:36 AM GMT
Mausam ki Jankari: राजस्थान में मौसम इन दिनों सुहावना बना हुआ है। बीती रात से ही राजस्थान में हल्की बारिश हो रही है। बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि आज शाम तक जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, और भरतपुर में हल्की वर्षा की संभावना नजर आ रही है। कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना भी नजर आ रही है।
आज के मौसम की बात करें तो आज जोधपुर में सुबह 10 बजे 23 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज यहां को न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री तक रहने की संभावना है। सुबह से ही यहां अच्छी धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार यहां बादल छाए रह सकते है।
जोधपुर में अगले कुछ दिनों का तापमान
तारीक | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | मौसम का हाल |
06 मार्च | 17.0 | 27.0 | बादल छाए रहेंगे |
07 मार्च | 15.0 | 28.0 | बादल छाए रहेंगे |
08 मार्च | 14.0 | 30.0 | मौसम साफ रहेगा |
09 मार्च | 15.0 | 30.0 | बादल छाए रहेंगे |
10 मार्च | 15.0 | 31.0 | बादल छाए रहेंगे |
Next Story