Mausam ki Jankari : राजस्थान में जारी है कड़ाके की ठंड, भारी बारिश की आशंका
Mausam ki Jankari : राजस्थान में कुछ दिनों की ठंड से राहत के बाद मौसम के मिजाज एक बार फिर से बदलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ जगहों पर बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से शहरों में फिर से शीतलहर की स्थिति शुरू हो गई है।

Mausam ki Jankari : राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। राजस्थान के कई शहर ठंड से ठिठुर रहा है। कुछ दिनों की ठंड से राहत के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। वहीं कुछ जगहों पर बारिश देखने को मिली। जिस वजह से तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से शहरों में फिर से शीतलहर की स्थिति शुरू हो गई है।
वहीं आज भरतपुर का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, कोटा का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, पाली का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहर में काफी कोहरा भी देखने को मिला।
कोहरा होने की वजह से लोगों के रोजमर्रा के कामों पर भी काफी प्रभाव पड़ा। हाल ही में कोहरे की वजह से चुरू जिले में दो गाड़ियां आपस में टकरा गई थी। जिसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ऐसी ही कड़ाके की ठंड होने के आसर हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में ठण्ड काफी ज़्यादा बढ़ेगी। आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना।