Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mausam Ki Jankari: राजस्थान में मौसम का रुख बदला, धूप से लोगों को मिली राहत, साफ मौसम की संभावना

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) : राजस्थान में आज लोगोेें को ठंड से राहत मिली है। प्रदेश में खिली धूप में तापमान चढ़ा दिया है।

मौसम की जानकारी: राजस्थान के लगभग सभी जिलों में मौसम साफ, अच्छी धूप देखने को मिली
X
मौसम की जानकारी राजस्थान (फाइल फोटो)

मौसम की जानकारी (Mausam ki Jankari): राजस्थान में आज मौसम का रूख बदला हुआ नजर आया। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज मौसम साफ रहा। कहीं-कहीं अच्छी धूप के भी लोगों को दर्शन हुए। धूप ने तापमान को थोड़ा बढ़ा दिया है। उदयपुर की बात करें तो यहां आज दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। दिन बढ़ने के साथ-साथ जिले में धूप देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार यहां आज न्यूनतम तापमान 7.0 और अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम पूरे दिन लगभग साफ रहेगा। यहां 25 से 29 जनवरी तक मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। इन दिनों तापमान 7.0 से 27.0 डिग्री के बीच में रहेगा।

जयपुर के मौसम की बात करें तो यहां आज सुबह 10 बजे तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यहां आज न्यूनतम तापमान 8.0 और अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां आज पूरे दिन मौसम साफ बना रहेगा। लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

जयपुर में अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

तारीकन्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)मौसम का हाल
25 जनवरी7.023.0आसमान साफ
26 जनवरी7.023.0मौसम साफ
27 जनवरी8.024.0मौसम साफ रहेगा
28 जनवरी10.024.0काेहरे के आसार
29 जनवरी10.021.0कोहरे के आसार



और पढ़ें
Next Story