मौसम की जानकारी: जयपुर में बारिश ने तोड़ा बीते चार सालों का रिकॉर्ड, अलर्ट जारी
मौसम की जानकारी: राजस्थान में ठंड से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। यहां बारिश ने प्रदेश के तापमान को गिरा दिया है।

मौसम की जानकारी (mausam ki jankari) : राजस्थान में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। प्रदेश के कई जिलों में अभी भी सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। बीते दिनों जयपुर में कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई।
कोटा, करौली, दौसा, अलवर और भरतपुर में भी बारिश देखी गई। बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में हुई बारिश ने पिछले चार सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
बारिश से जयपुर के तापमान में गिरावट देखने को मिली। वनस्थली में 6.8, कोटा में 8.6, सवाईमाधोपुर में 8.0, बूंदी में 3.0, मिमी बारिश हुई। बीती रात फतेहपुर में पारा 2.6 डिग्री से बढ़कर छह डिग्री पर पहुंच गया।
जयपुर के जोबनेर में भी पारे में चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यहां पारा 6.4 डिग्री से बढ़कर 10.5 डिग्री पर आ गया। माउंट आबू में पारा 3.4 डिग्री रहा। बीती रात छह शहरों का तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। सबसे कम तापमान माउंटआबू में 3 डिग्री रहा।
जयपुर में सुबह 9 बजे 14 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार बने हुए है। आगे आने वाले दिनों में मौसम साफ होने की संभावना है। शहर में 21,22 और 23 जनवरी को घूप निकल सकती है।