मौसम की जानकारी: राजस्थान में बारिश के बाद अचानक बढ़ी ठंड, भरतपुर में पहली मौत
मौसम की जानकारी: राजस्थान में बारिश होना लोगों के लिए अच्छी बात है,लेकिन सर्दी में बारिश और ओलावृष्टि होने से कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गया है। इसी बीच आज सुबह मौसम ठंडा होने से भरतपूर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

मौसम की जानकारी: राजस्थान के भरतपूर जिले में बारिश और ओलावृष्टि से ठंड ने अचानक कड़वट मोड़ ले ही है। पिछले 2 दिनों से कई इलाकों में बारिश की बूंदाबांदी जारी है। बारिश की वजह से सर्द हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चूरू के साथ पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में बुधवार को ओले गिरे और यह सिलसिला आज भी जारी है।
प्रदेश में सर्दी आते ही पहली मौत की सूचना भरतपुर से मिली है। जहां एक किसान हरि प्रजापत की बुधवार सुबह मौत हो गई। 48 वर्षीय किसान की मौत का कारण सर्दी बताया जा रहा है। वहीं राजधानी जयपुर में भी गुरुवार सुबह से हल्की बुंदाबांदी का दौर जारी है।
राजस्थान में मौसम विभाग के पूर्वानुमान में अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना बताई गई है। वहीं प्रदेश के उत्तरी इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की आशंका भी जताइ गई है। उधर, पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना बताई जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App