Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

13 साल की नाबालिग के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

अलवर में बृहस्पतिवार को 13 वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के फिरोजपुर का है।

13 साल की नाबालिग के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
X

राजस्थान में बलात्कार रुकने का नाम नहीं ले रहा। अलवर में बृहस्पतिवार को 13 वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के फिरोजपुर का है।

मंगलवार को ही पॉस्को स्पेशल कोर्ट में न्यायाधीश अजय शर्मा ने अलवर के एक व्यक्ति को 5 साल की बच्ची से हैवानियत और मासूम की निर्मम हत्या के आरोप में फांसी की सजा सुनाई थी। राजकुमार नाम के आरोपी ने इस घटना को 1 फरवरी 2015 को अंजाम दिया था।

26 अप्रैल को अलवर में दलित महिला के साथ हुआ गैंगरेप की घटना भी खूब चर्चा में रही। गैंगरेप की इस घटना पर पुलिस ने भी खूब टालमटोल किया। पर जब मामला बढ़ा तब जाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। सारे आरोपी गिरफ्तार हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story