लोकसभा चुनाव 2019: राफेल डील पर राहुल गांधी के खिलाफ केस लेने पर राजस्थान सरकार ने की कड़ी कार्रवाई, वकील को पद से हटाया
लोकसभा चुनाव 2019 में राफेल डील का मुद्दा जोरों पर है। इसी बीच राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने अपने ही वकील की छुट्टी कर दी है। राफेल डील में भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी का केस लेने पर राजस्थान सरकार के वकील रूचि कोहली को स्टैंडिंग काउंसल के पद से हटा दिया है।

लोकसभा चुनाव 2019 में राफेल डील का मुद्दा जोरों पर है। इसी बीच राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने अपने ही वकील की छुट्टी कर दी है। राफेल डील में भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी का केस लेने पर राजस्थान सरकार के वकील रूचि कोहली को स्टैंडिंग काउंसल के पद से हटा दिया है।
राजस्थान सरकार की वकील द्वारा मीनाक्षी लेखी की तरफ से केस लेने और राहुल गांधी के खिलाफ लड़ने का खुलासा होते ही गहलोत सरकार ने वकील को पद से हटा दिया।
बता दें कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की सरकार में रुचि कोहली को राजस्थान सरकार स्टैंडिंग काउंसल के पद पर तैनात किया गया था। वो राजस्थान सरकार की तरफ से केस लड़ती थी।
बता दें कि बीते दिनों भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी राहुल गांधी के खिलाफ राफेल केस में गलत तरीके से बयान पेश करने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। जिसके बाद उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया। इस मामले पर कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है।
फिलहाल अभी तक पद से हटाए जाने के बाद रूचिक कोहली ने मीडिया में कोई बयान नहीं दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Vipin Yadav
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा हरिभूमि में बतौर एक्सप्लेनर के रूप में कार्यरत हूँ। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग में विशेष रुचि है।