राजस्थान उपचुनाव: कांग्रेस में खुशी की लहार, मांडलगढ़ में जीत दर्ज की
कांग्रेस ने माडलगढ़ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है जबकि अजमेर और अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों की बढ़त को देखते हुए जीत तय मानी जा रही है।

कांग्रेस ने माडलगढ़ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है जबकि अजमेर और अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों की बढ़त को देखते हुए जीत तय मानी जा रही है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने पार्टी की जीत पर मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि प्रदेश के लोग इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव का बेताबी से इंतजार कर रहे ताकि कांग्रेस को सत्ता सौंपे।
यह भी पढ़ें- अरुण जेटली पकौड़ा उद्योग के लिए बजट लाने में जुटे हैं, उधर अजमेर-अलवर में BJP की लुटिया डूब रही है: राहुल गांधी
इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने जनाधार को स्वीकारते हुए कहा है कि हार के कारणों का विशलेषण कर कमियों को दूर करेंगे। राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के शक्ति सिंह हांडा को 12976 मतों से पराजित कर भाजपा से यह सीट छीन ली। राज्य निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता के अनुसार मांडलगढ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा के शक्ति सिंह हांडा को 12976 मतों से पराजित किया।
विवेक धाकड़ ने मांडलगढ़ विधानसभा से जीत दर्ज की
विवेक धाकड़ शुरूआती दौर में तीसरे नम्बर पर चल रहे थे, लेकिन बाद में अंतर को कम करते हुए जीत दर्ज की। अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के डा करण सिंह यादव ने मौजूदा काबिना मंत्री और भाजपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव पर 1 लाख 64 हजार 107 मतों से बढ़त बनाये हुए है। यादव की जीत तय मानी जा रही है। कांग्रेस उम्मीदवार डा करण सिंह यादव को पांच लाख 74 हजार तीन सौ बावन मत मिले है, जबकि भाजपा के जसवंत सिंह यादव को चार लाख दस हजार 245 मत मिले है।
यह भी पढ़ें- बजट पर लालू यादव का तंज- 56 इंच की छाती कूटकर 60 दिन मांग रहे थे, 60 दिन!
अजमेर से कांग्रेस उम्मीदवार रघु शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राम स्वरूप लाम्बा पर 83,096 मतों की बढ़त बनाये हुए हैं। प्रवक्ता के अनुसार मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के शक्ति सिंह हांडा कांग्रेस उम्मीदवार विवेक धाकड़ से छह हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे है। कांग्रेस उम्मीदवार शुरूआती गणना में तीसरे स्थान पर थे। निर्वाचन विभाग ने फिलहाल अजमेर और अलवर लोकसभा सीट के परिणाम घोषित नहीं किये है।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को त्यागपत्र दे देना चाहिए
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने पार्टी की तीनों सीट पर जीत के लिए मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत बतायी और कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को मतदाताओं के जनाधार को स्वीकार करते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन दशकों में यह पहला मौका है जब उपचुनाव में विपक्षी उम्मीदवार चुनाव जीते है और सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार को पराजय का सामना करना पडा है।
जनता विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है
पायलट ने कहा कि भाजपा ने धर्म और जातिवाद की राजनीति कर ध्रुवीकरण का प्रयास किया लेकिन मतदाताओं ने उसे नकार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही है ताकि कांग्रेस को सत्ता सौंप सके। प्रदेश की जनता वसुंधरा राजे सरकार से परेशान दुखी है।
इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए तीन उपचुनाव में मतदाताओं की ओर से दिये गये जनाधार को स्वीकार किया और कहा कि हार के कारणों का विशलेषण करेंगे और गलतियों को दूर कर इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा और वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से सता पर काबिज होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App