आतंकी हमले की साजिश: लश्कर-ए-तैयबा के 8 आतंकियों को उम्रकैद की सजा
जज ने लश्कर के चीफ कमांडर समेत 8 लोगों दोषियों को आतंकी हमले के लिए षड्यंत्र रचने का दोषी माना।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Dec 2017 1:00 AM GMT
जयपुर जिला कोर्ट के एडीजे -17 पवन गर्ग ने आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के आठ आतंकियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी के मामले में इनको सजा सुनाई गई है।
इसे भी पढ़ें- अयोध्या: राम जन्मभूमि परिसर में घुस रहे थे 8 संदिग्ध, गिरफ्तार
जज ने लश्कर के चीफ कमांडर विक्की उर्फ वलीद भाई, असगर अली, शकर उल्ला, जावर निवासी हाफिज अब्दुल मजीद और नागौर निवासी अरुण जैन को प्रतिबंधित संगठन से जुड़े होने और आतंकी हमले के लिए षड्यंत्र रचने का दोषी माना।
इस मामले में गत 30 नवंबर को इन्हें दोषी ठहराया गया था। इसके बाद गत सोमवार को दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story