Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राजस्थान विधानसभा में पास हुआ बिल, सभी हुक्काबार हमेशा के लिए बंद

राजस्थान की गहलोत सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में हुक्का बार पर पाबंदी को लेकर विधेयक पारित कर दिया है। जल्द ही यह प्रदेश में लागू हो जाएगा। विनियमन-राजस्थान संशोधन विधेयक-2019 के तहत हुक्काबार पर पाबंदी लगाई गई है।

प्रदेश के सभी हुक्काबार हमेशा के लिए बंद, न मानने वाले जाएंगे तीन साल की जेल
X
hookah bars will not run in Rajasthan Bill passed in assembly

राजस्थान की गहलोत सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में हुक्का बार पर पाबंदी को लेकर विधेयक पारित कर दिया है। जल्द ही यह प्रदेश में लागू हो जाएगा। विनियमन-राजस्थान संशोधन विधेयक-2019 के तहत हुक्काबार पर पाबंदी लगाई गई है।

इस तरह अब राज्य में चल रहे हुक्का बार जल्द ही बंद हो जाएंगे। सरकार के इस कानून को न मानने वालों पर 1 साल से लेकर 3 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। साथ ही 1 लाख रुपए तक जुर्माना भी किया जा सकता है।

विनियमन राजस्थान संशोधन विधेयक-2019 की धारा-4 में संशोधन करके हुक्का बार पर पाबंदी लगाई है। गौरतलब है कि पास किए गए विधेयक के अनुसार सिर्फ हुक्का बार पर ही पाबंदी होगी बाकी चीजों की स्थिति वर्तमान जैसी बनी रहेगी।

बता दें कि प्रदेश में हुक्का बार को लेकर पिछले काफी समय से लगातार शिकायते मिल रही थी। शिकायतों में कहा जा रहा था कि हुक्काबार में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री होती है। साथ युवाओं की बड़ी भीड़ जब वहां इकट्ठा होती है तो टकराव की स्थिति बनी रहती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story