Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा : रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर 50 से ज्यादा गाड़ियां टकराई, 7 की मौत

हरियाणा में रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर सोमवार सुबह घने कोहरे की वजह से 50 गाड़ियां आपस में टकरा गई है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है।

हरियाणा : रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर 50 से ज्यादा गाड़ियां टकराई, 7 की मौत
X
हरियाणा के झज्‍जर में रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। कोहरे की वजह से 50 गाडि़यां आपस में टकरा गई। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
एएनआई के मुताबिक, रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर कोहरे की वजह से 50 गाड़ियों की एक साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। सुबह कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम थी। जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ।
इस घटना के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। प्रदेश मंत्री ओम प्रकाश धनखड घायलों से मिले। वहीं सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story