गुर्जर आंदोलन : सीकर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
राजस्थान में 5 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जरों का आंदोलन जारी है। इस बीच सीकर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबर सामने आई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Feb 2019 2:50 PM GMT
राजस्थान में 5 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जरों का आंदोलन जारी है। इस बीच सीकर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है और गोरिया के पास सैकड़ों गुर्जरों ने हाईवे पर भी जाम लगा दिया।
जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है और गोरिया के पास सैकड़ों गुर्जरों ने हाईवे पर भी जाम लगा दिया। वहीं दौसा के सिकंदरा में दूध सप्लाई पूरी तरह बंद करने को लेकर फैसला किया गया है। दौसा में मनफूल सिंह नेतृत्व कर रहे हैं।
Clash between protesters and police in Sikar, Rajasthan. #GujjarReservation pic.twitter.com/yZmZ9L57Ru
— ANI (@ANI) February 13, 2019
बीते 6 दिनों से राजस्थान में गुर्जरों का आंदोलन जारी है। इस बीच राजस्थान सरकार ने गुर्जरों को 5 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए बुधवार को विधानसभा में गुर्जर आरक्षण विधेयक पेश किया।
इससे पहले गहलोत कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में गुर्जर सहित 5 जातियों को 5 फीसदी आरक्षण देने के फैसले पर सहमति बनी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story