राजस्थानः युवक पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की ने की खुदकुशी
राजस्थान के बारां जिले में एक युवक पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली 16 वर्षीय लड़की ने निमथुर गांव में स्थित अपने घर में कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 Aug 2018 6:05 AM GMT
राजस्थान के बारां जिले में एक युवक पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली 16 वर्षीय लड़की ने निमथुर गांव में स्थित अपने घर में कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि उसने रविवार को 25 वर्षीय युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।
उसके परिवार को जब युवक से उसके संबंधों का पता चला तो उसने कल कुछ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।
थाना प्रभारी (एसएचओ) तारा चंद ने बताया कि उसे छाबड़ा के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसे बारां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की को कल दोपहर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और शाम में वह अपने माता-पिता के साथ छाबड़ा थाने गई और युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया।
चंद ने बताया कि 25 साल के युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, पोस्को और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग से इनकार नहीं किया जा सकता है।
एसएचओ ने बताया कि खुदकुशी के सटीक कारणों का पता जांच के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। उन्होंने बताया कि आरोपी रफीक को आज गिरफ्तार कर लिया गया और उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story