Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राजस्थान : कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चले लात-घूंसे, वायरल हुआ वीडियो

राजस्थान के जालोर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार को भुलाकर लोकसभा चुनाव 2019 में एकजुट होने का संदेश देने आए कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी विवेक बंसल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो समूह के बीच हिंसक झड़प हो गई।

राजस्थान : कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चले लात-घूंसे, वायरल हुआ वीडियो
X

राजस्थान के जालोर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार को भुलाकर लोकसभा चुनाव 2019 में एकजुट होने का संदेश देने आए कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी विवेक बंसल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो समूह के बीच हिंसक झड़प हो गई।

मीटिंग के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो समूह के बीच जमकर लात घूंसे चले। झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकत है कि कांग्रेस कार्यकर्ता एक दूसरे पर लाते घूंसों से वार कर रहे हैं।

बता दें की यह मामला बीते सोमवार का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी विवेक बंसल उस दौरान बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर फीडबैक ले रहे थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story