Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राजस्थान : किसान रैली में बोले राहुल गांधी- 56 इंच की छाती वाला चौकीदार चोर है

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के जयपुर स्थित विद्याधरनगर में पार्टी की किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमनें सिर्फ दो दिन में किसानों का कर्ज माफ़ कर दिया था। कांग्रेस ने राजस्थान के किसानों से कर्ज माफ़ करने का जो वादा किया था, वो पूरा किया। हम आगे भी किसानों के साथ मिलकर मेहनत से काम करेंगे।

राजस्थान : किसान रैली में बोले राहुल गांधी- 56 इंच की छाती वाला चौकीदार चोर है
X

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के जयपुर स्थित विद्याधरनगर में पार्टी की किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमनें सिर्फ दो दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया था। कांग्रेस ने राजस्थान के किसानों से कर्ज माफ़ करने का जो वादा किया था, वो पूरा किया। हम आगे भी किसानों के साथ मिलकर मेहनत से काम करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल डील में अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए का लाभ पहुंचाया, जब मैंने बीस मिनट मांगे चर्चा के लिए तो चौकीदार भाग गया। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने ढाई घंटे तक उनका बचाव किया। क्योंकि 56 इंच की छाती वाला चौकीदार चोर है।

राहुल गांधी ने कहा कि राफेल की जेपीसी जांच होनी चाहिए। राफेल पर जनता की अदालत में कांग्रेस ने मोदी जी पर सवाल उठाए। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि अनिल अंबानी को कांट्रैक्ट देने का काम मोदी जी ने किया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सीबीआई के डायरेक्टर को मोदी जी ने रात के डेढ़ बजे हटाकर परे किया। क्योंकि, पूरा देश जानता है कि राफेल घोटाले में मोदी जी ने अनिल अंबानी की जेब में 30,000 करोड़ रुपया डालने का काम किया।

राहुल ने कहा कि मोदी जी नफरत फैलाते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मैं वसुंधरा जी से मिला, क्योंकि वो 5 साल यहां मुख्यमंत्री रही हैं, हम मालिक नहीं है, जनता मालिक है। आप अपने मन की बात बताओ और हम काम करने के लिये यहां आये हैं। जो आप कहेंगे हम वो काम करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मुझे राजस्थान की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता की शिकायत सुनाई नहीं देनी चाहिए। मेरी पहली जिम्मेदारी राजस्थान की जनता और फिर कांग्रेस कार्यकर्ता हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story