राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आठ जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति
कांग्रेस ने शनिवार को राजस्थान के आठ जिलों में पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आठ जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की।

कांग्रेस ने शनिवार को राजस्थान के आठ जिलों में पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति की।पार्टी महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आठ जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की।
कांग्रेस ने जैसलमेर में गोविंद भार्गव, झालावाड़ में कैलाश मीणा, झुंझुनू में जितेंद्र सिंह, कोटा शहर में रवीन्द्र त्यागी, सीकर में पी एस जाट, टोंक में लक्ष्मण चौधरी, सिरोही में जीवाराम आर्य और भीलवाड़ा में रामपाल शर्मा को अध्यक्ष बनाया है।
यह भी पढ़ेंः राजस्थान में वसुंधरा सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 81 IAS का हुआ तबादला
गौरतलब है कि राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। इन 8 जिलों में अशोक गहलोत ने नए अध्यक्ष कर बड़ा फेरबदल किया है।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से ब्लॉक व जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की मांग की जा रही थी पिछले दिनों ही प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट ने इनकी नियुक्ति के संकेत दिए थे। अब जल्द ही बलॉक अध्यक्षों की सूची भी जारी की जाएगी।
भाषा-इनपुट
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App