प्रेमी के साथ अवैध संबंधों में आड़े आ रहा था पति, पत्नी ने कर दिया ये हश्र
पत्नी ने अवैध संबंधों के लिए प्रेमी से मिलकर अपने ही पति की हत्या करन दी है। मृतक की पत्नी और आरोपी के बीच पिछले कई वर्षो से अवैध संबंध का रिश्ता चल रहा था।

राजस्थान में पत्नी ने अवैध संबधों के बीच बाधा बन रहे पति की हत्या कर दी है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पति की बेहद दर्दनाक तरीके से हत्या की गई है। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
चुरू स्थित सादुलपुर में पत्नी ने प्रेमी की हत्या की है। जानकारी के मुताबिक बबीता का प्रेमी नरेश के साथ शादी से पहले ही अवैध संबंध चल रहा था। शादी के बाद भी यह संबंध बने रहे। इस संबंध को लेकर कई बार पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। झगड़े की वजह से बबीता मायके चली गई थी। दो महीने बाद मंजीत उसे वापस घर ले आया। लेकिन कुछ दिन बाद मंजीत ने नरेश को बबीता के साथ अपने घर देख लिया। जिसके बाद मंजीत ने आपत्ति जताई तो नरेश और बबीता के बीच झगड़ा हो गया।
20 दिन तक बनायी मारने की योजना
बबीता और प्रेमी नरेश ने मंजीत के दखल से परेशान होकर उसे मारने की योजना बनायी। पुलिस के मुताबिक 15 से 20 दिनों तक दोनों उसे मारने की योजना बनाते रहे। जिसके बाद सोमवार को शाम छह बजे उसकी वाहन से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई। ताकि किसी को उनके ऊपर शक न हो। पुलिस का कहना है कि मंजीत सोमवार को शाम छह बजे अपने गांव बजावा सुरों जा रहा था। उसी वक्त गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या कर दी। जब सूचना मिलते ही पिलानी अस्पताल पंहुचा तब तक मंजीत ने दम तोड़ चुका था। मृतक के चाचा कुलवंतसिंह ने कहा कि भतीजे के साथ गांव में ही मुर्गा फार्म चलाता था। मंजीत की शादी पांच साल पहले बबीता निवासी डींगली के साथ हुई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App