Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राजस्थान में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे CM गहलोत, 17 नेता पहली बार बनेंगे मंत्री

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। इस दौरान 23 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में 17 नेता पहली बार मंत्री बनेंगे।

राजस्थान में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे CM गहलोत, 17 नेता पहली बार बनेंगे मंत्री
X

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। इस दौरान 23 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में 17 नेता पहली बार मंत्री बनेंगे।

अशोक गहलोत ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की और सचिन पायलट ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। इस दौरान किसी मंत्री ने शपथ नहीं ली थी।

बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत कर अशोक गहलोत तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले गहलोत साल 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। तब उनका कार्यकाल 2003 तक रहा था। उनका दूसरा कार्यकाल सन 2008 से 2013 तक रहा था।
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर मंत्रिपरिषद सदस्यों के नामों पर अंतिम मोहर लगवा ली थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story