अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस घुसपैठियों को देश में रखना चाहती है
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान की रैली से कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक राज किया मगर दलितों और गरीबों के लिए कुछ नहीं किया।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान की रैली से कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक राज किया मगर दलितों और गरीबों के लिए कुछ नहीं किया।
इसे भी पढ़ें: युवा कल्याण अधिकारी की परीक्षा का पेपर लीक, पांच लाख में बिका प्रश्न पत्र
अमित शाह ने एनआरसी मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को कांग्रेस देश में शरण देना चाहती है। हम घुसपैठियों को किसी भी कीमत पर नहीं रहने देंगे।
अमित शाह राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वहां वह विधान सभा चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे।
Congress party wants to keep infiltrators in the country whereas we have pledged to evict each & every infiltrator from India: BJP President Amit Shah in Pali #Rajasthan pic.twitter.com/jRMcFiNd2Q
— ANI (@ANI) September 16, 2018
भाजपा अध्यक्ष राजस्थान में श्रीनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और शक्ति सम्मेलन और संभाग स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App