Video: भाजपा विधायक ने की दिनदहाड़े गुंडागर्दी, टोल मांगने पर कर्मचारी से की मारपीट
राजस्थान में एक बीजेपी विधायक का दिनदहाड़े गुंडागर्दी करने का वीडियो सामने आया है।

राजस्थान में एक बीजेपी विधायक का दिनदहाड़े गुंडागर्दी करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा विधायक जीतमल खांट टोल कर्मचारी को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बांसवाड़ा के टोल का है।
यह भी पढ़ें- Kalpana Chawla Birthday: पहली अंतरिक्ष यात्रा से लेकर शादी तक, जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी 10 खास बातें
जानकारी के मुताबिक, टोल पर आए विधायक को गुस्सा इसलिए आया क्योंकि टोल कर्मचारी ने उनके समर्थकों से टोल मांगा। बस फिर क्या विधायक को ये सुनते ही गुस्सा आ गया और उन्होंने टोल कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। बता दें कि 53 साल के जीतमल बांसवाड़ा के गढ़ी से भाजपा विधायक हैं।
#Banswada: Former State Minister & BJP MLA Jeetmal Khant (in Green) slaps and manhandles toll workers for collecting toll from his supporters. #Rajasthan pic.twitter.com/sw1rYXMhnf
— ANI (@ANI) March 17, 2018
ये पहला मामला नहीं है जब किसी भाजपा नेता ने टोल प्लाजा पर किसी कार्यकर्ता को पीटा हो। बीते दिनों सैलाना से भाजपा विधायक संगीता चरेल के पति विजय चरेल ने मध्यप्रदेश के रत्लाम में एक टोल कार्यकर्ता की पिटाई की थी।
वहीं 14 फरवरी को भाजपा विधायक के बेटे पूरण प्रकाश ने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के मथुरा क्षेत्र में एक टोल कर्मचारी पर हमला किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App