राजस्थान : CM अशोक गहलोत ने बाड़मेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खिवसिंह भाटी को किया सम्मानित
राजस्थान में बाड़मेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खिवसिंह भाटी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सम्मानित किया है। जांबाज अधिकारी खिवसिंह भाटी ने पंजाब में उग्रवाद के दौरान श्री गंगानगर जिले में अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम देते हुए आतंकवाद को खात्म करने के लिए अपनी जान का बाजी लगा दी थी।

इस दौरान उन्होंने 19 से अधिक आतंकवादी को को जिंदा पकड़ा है और 5 पाकिस्तानी जासूसों को भी गिरफ्तार कर चुके हैं। लेकिन इस बीच उन्हें खूब धमकियां भी मिली। इसके बाबजूद खिवसिंह भाटी ने हमेशा आतंकवाद के खात्मे के लिए अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खिवसिंह भाटी को राष्ट्रपति पुलिस पदक सेवा से सम्मानित किया है, जबकि वसुंधरा राजे ने 15 अगस्त 2005 को भाटी को उत्कृष्ट कार्यो के मद्देनजर रखते हुए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारत सरकार के सराहनीय सेवा मेडल से सम्मानित किया था। लेकिन इस बार 15 अगस्त पर उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक सेवा से सम्मानित किया है।
बता दें कि खिवसिंह भाटी 10 जनवरी 1983 को उप निरीक्षक के रूप में पुलिस सर्विस में शामिल हुए थे। इस दौरान खिवसिंह भाटी का तबादला गंगानगर सीमा पर हो गया। उस समय पंजाब में उग्रवाद चल रहा था तो आतंकवाद अपने चरम पर था।
पाकिस्तान से सटे गंगानगर के बीच में कोई तारबंदी भी नहीं थी। भाटी ने गंगानगर जिले में आतंकवाद का खत्मा करने की चुनौती ली। और उन्होंने इस चुनौती को बखूबी निभाया भी। खबरों के मुताबिक भाटी ने बताया था कि उन्होंने शुरुआत से ही चुनौती लेना पंसद था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App