Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

''वसुंधरा को आराम दो, बहुत मोटी हो गई है, पहले पतली थी: शरद यादव

शरद यादव ने कहा कि अब वसुंधरा को आराम दो, वो बहुत थक गई है, बहुत मोटी हो गई है, पहले पतली थी। हमारे मध्य प्रदेश की बेटी है।

वसुंधरा को आराम दो, बहुत मोटी हो गई है, पहले पतली थी: शरद यादव
X

लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने राजस्थान के अलवर में मुख्यमंत्री वसुंधरा को लेकर एक विवादित बयान दिया है।शरद यादव ने कहा कि अब 'वसुंधरा को आराम दो, वो बहुत थक गई है, बहुत मोटी हो गई है, पहले पतली थी। हमारे मध्य प्रदेश की बेटी है।'

हालांकि ये पहलीबार नहीं है कि शरद यादव ने महिलाओं के ऊपर इस तरह की अश्लील टिप्पणी की हो। शरद यादव इससे एक बार लोकसभा में भी दक्षिण भारतीय महिलाओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी कर चुके है।

शरद यादव ने कहा था कि 'दक्षिण भारतीय महिलाएं सांवली होती हैं, लेकिन उनका शरीर खूबसूरत होता है, उनकी त्वचा सुंदर होती है, वे नाचना भी जानती हैं। लेकिन भारत के लोग गोरी चमड़ी के आगे सरेंडर कर देते हैं।'

जानकारी के मुताबिक शत्रद यादव ने ये विवादित बयान राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के प्रचार के आखिरी दिन अलवर में आयोजित एक रैली दिया है।शरद यादव यहां अलवर के मुंडावर में कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story