Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य अशोक गहलोत, राजस्थान चुनाव में टिकट बांटने की बनाएंगे योजना

राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक गहलोत का कद बढ़ाते हुए कांग्रेस ने उन्हें केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाया है। पार्टी ने अकेले गहलोत का नाम इस समिति में जोड़ा है। अभी केंद्रीय चुनाव समिति में 12 सदस्य है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य अशोक गहलोत, राजस्थान चुनाव में टिकट बांटने की बनाएंगे योजना
X

राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहें अशोक गहलोत का कद बढ़ाते हुए उन्हें केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है। पार्टी ने अकेले गहलोत का नाम इस समिति में जोड़ा है। अभी केंद्रीय चुनाव समिति में 12 सदस्य है।

क्या राजस्थान चुनाव के मद्देनजर यह फैसला किया गया

माना जा रहा है कि राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अशोक गहलोत को केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है।

चुनावों के नजदीक आने के साथ ही लोगों में टिकटों के वितरण को लेकर सियासत शुरु हो गई है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति टिकट बंटवारे को लेकर फैसला लेती है।

इसे भी पढ़ेः राजस्थान: भारत बंद के दौरान भड़की हिंसा से नाराज संघ कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग, जलते हुए लगाए भारत माता के नारे

कांग्रेस के प्रवक्ता अजय त्रिवेदी का कहना है कि अशोक गहलोत अपनी 12 सदस्यों वाली टीम के साथ तय करेंगे कि किसको टिकट देना है और किसको नहीं।

हाल के ही दिनों में गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रीय संगठन का महासचिव बनाया गया है। गुजरात में गहलोत द्वारा किए गए दमदार प्रदर्शन के बल पर उनका राजनीतिक कद काफी बढ़ा है।

महासचिव बनने से और अब चुनाव समीति का सदस्य चुने जाने से पार्टी और विशेषकर हाईकमान में उनकी बढ़ती हुई भूमिका का अनुमान लगाया जा सकता है।

कौन है अशोक गहलोत

  • पहली बार गहलोत जोधपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए।
  • गहलोत लगातार 5 बार जोधपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके है।
  • कांग्रेस के शासनकाल में गहलोत तीन बार केंद्रीय मंत्री रह चुके है।
  • अशोक गहलोत को तीन बार राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष रहने का गौरव प्राप्‍त हुआ है।
  • दो बार वो राजस्थान की गद्दी पर बैठ चुके है। पहला, 1998 से 2003 और दूसरा, 2008 से 2013 तक वे प्रदेश के सीएम पद पर रहें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story