मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, महाराष्ट्र सरकार पांच साल पूरे करेगी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर राज्यों की नीतियों पर चर्चा की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज (सोमवार) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। गहलोत ने उपनगरीय बांद्रा में ठाकरे के निवास स्थान मातोश्री में दोपहर को उनसे मुलाकात की।
Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot after meeting Maharashtra CM Uddhav Thackeray in Mumbai: It was a courtesy call. We talked about what we both can do for our states and what all policies can be formed. This Maharashtra govt will complete its full 5-year term. pic.twitter.com/w5N2oUUnd8
— ANI (@ANI) January 6, 2020
इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। इस मुलाकात के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। हमने इस बारे में बात की कि हम दोनों अपने राज्यों के लिए क्या कर सकते हैं और किस तरह की नीतियां बनाई जा सकती हैं। महाराष्ट्र की यह सरकार पांच साल पूरे करेगी। उद्धव ठाकरे हाल ही में महाराष्ट्र (Maharashtra) के 19वें मुख्यमंत्री बने हैं।