देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही तो हर आवाज जेल की सलाखों के पीछे डाल दी जाएगी: अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ संवैधानिक फेर बदल का जरिया नहीं होते है।
चुनी हुई सरकारों ने जो काम किया उसका हिसाब देने की भी प्रक्रिया होती है। मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्य को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को नज़र नहीं आता कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने क्या किया।
राहुल गाँधी को नज़र नहीं आता कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने क्या किया। अगर उनकी चार पीढ़ियों ने हर घर में बैंक सुविधा दी होती, हर घर में शौचालय, बिजली पहुंचाते तो ये सब हमारे भाग्य में नहीं आता : श्री @AmitShah #ShahAtPrabuddhSammelan pic.twitter.com/uR0JLgkzTJ
— BJP (@BJP4India) September 11, 2018
अगर उनकी चार पीढ़ियों ने हर घर में बैंक सुविधा दी होती, हर घर में शौचालय, बिजली पहुंचाते तो ये सब हमारे भाग्य में नहीं आता। हमने सोचने का स्केल बदला था। पहले योजना बनती थी इतने लोगों कोगैस सिलेंडर मिलेगा अब योजना बनती है सिलेंडर के बगैर कोई नहीं रहेगा।
अमित शाह ने कहा कि राहुल जी प्रधानमंत्री मोदी जी से सवाल करते है आप सेना के खून की दलाली करते हो। जो वीर जवान अपने साथी का बदला लेने के लिए दुश्मन के देश में जाता है इसकी हौसला अफजाई के लिए राहुल जी आपके पास शब्द नहीं है?
भारत आज दुनिया में छठे नंबर की अर्थव्यवस्था पर है। दुनिया में सबसे बढ़ता अर्थतंत्र कही है तो वो आज भारत है। भाजपा की सरकार बनने के बाद इनकम टैक्स भरने वालों की संख्या दोगुनी हुई है।
लोकतंत्र में भाजपा की गहरी आस्था है। हमारा मानना है कि चुनाव सिर्फ संवैधानिक फेरबदल का जरिया नहीं है बल्कि चुनी हुई सरकार के कामकाज का ब्यौरा देने का एक माध्यम भी है। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का जरिया है।
नरेंद्र मोदी सरकार ने करोड़ों आंगनवाड़ी और आशा बहनों के मानदेय बढ़ाकर उनके जीवन में एक नया प्रकाश डालने का प्रयास किया है। देश भर में करोड़ों घुसपैठिये घुसे है वो हमारे देश के गरीबों के मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं है क्या।
हम सब घुसपैठियों को चुन चुन के देश से बहार निकालने का काम कर रहें है। जितनी गालियां देनी है आप दीजिये लेकिन अगर वाणी स्वतंत्रता के नाम पर देश के टुकड़े टुकड़े करने की बात होगी तो वो हर आवाज़ को जेल के सलाखों के पीछे डाल दी जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App